युवा प्रगति कार्यकर्ताओं ने आंतकवाद का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_794.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। देश में बढ़ रहे आतंकवाद और दहशतगर्दी से पूरे विश्व में भारत
की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। प्रत्येक दिन कहीं न कहीं अलग-अलग शहरों
में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिसका असर प्रत्येक व्यक्ति पर
पड़ता है इससे क्षुब्ध होकर प्रदेश की स्वयं सेवी संस्था युवा प्रगति
सामाजिक संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संरक्षक दानिश सिद्दीकी
निर्देशानुसार स्थानीय गांधी भवन में एकत्र होकर इससे निपटने एवं समाज
में इसका दुष्प्रभाव न पडे़ इसके लिए वार्ता की, एवं बस स्टॉप चौराहा तक
मौन जुलूस निकाला। एवं हाल ही में शहीद हुए देश के सिपाही तंजील अहमद को
श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्त में बस स्टॉप चौराहे पर पहुंचकर आतंकवाद को
जड़ से मिटाने के उद्देश्य से आतंकवाद का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया।
संस्था अध्यक्ष फराज अहमद खान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार
से दिन प्रतिदिन आतंकवाद बढ़ता जा रहा है उससे हम देश वासियों को मिलकर
निपटने की आवश्यकता है। महासचिव कमर हयात ने कहा कि यहाँ आज हम सब युवा
एकत्र होकर यह संदेश देना चाहते हैं कि युवा आगे आऐं एवं समझदारी से काम
लें। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष फराज अहमद खान,
महासचिव कमर हयात, युवा सचिव अंकुर यदुवंशी, अशफाक अली, मो. आसिफ आदि लोग
उपस्थित रहे।

