aajtaktimes

भाजपाईयों ने हर्षोल्लास से मनाया समर्पण दिवस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को
जिला कार्यालय पर भाजपा नगर इकाई द्वारा आयोजित ‘‘समर्पण दिवस’’ को
हर्षोल्लास से नगर अध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनाया
गया। उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र के सम्मुख डा.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष के चित्र पर अक्षत एवं
फूल माला समर्पित कर पार्टी सहायता धनराशि समर्पित किया। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने
सम्बोधित करते हुए कहा कि 36 वर्ष पूर्व जब पार्टी की स्थापना की नीव रखी
जा रही थी उस समय अटल बिहारी बाजपेयी ने कहा था अंधेरा छटेगा सूर्य
निकलेगा और कलम खिलेगा। पूरी दुनिया में आज कमल खिल चुका है, अंधेरा छट
चुका है। उन्होंने कहा कि 36 वर्ष के अल्प समय में भाजपा ने पूरी दुनिया
के नक्शे पर अपनी छाप बनाते हुए भारत को मजबूत दिशा दिलाते हुए एक नई
दिशा कायम की है। विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रंजीत
बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा के सिद्धान्त एवं जनता के प्रति हमेशा
लोकप्रिय रहे है। इसी का कारण है रिकार्ड तोड़ भाजपा के नये सदस्य बन गये
है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहा कि
पहलीबार समर्पण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपना असीम
योगदान पार्टी के लिये किया। नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव तथा
हरगोविन्द सिंह, संतोष सिंह, बाबू केदार बक्श सिंह ने भी अपने अपने विचार
रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चन्द्रा, रामबाबू द्विवेदी, जिला
उपाध्यक्ष केशव टण्डन, उमाशंकर वर्मा, रचना श्रीवास्तव, सरिता सिंह,
सुशील चन्द्र जैन, देवेन्द्र प्रताप ंिसह ज्ञानू, विनय प्रकाश, मोनी
शर्मा केएन शुक्ला, प्रेम कनौजिया, देव राज त्रिपाठी सहित सैकडों
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

UP 8932247418342058819

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item