aajtaktimes

झण्डा जलाने को लेकर भाजपा व सर्राफा आमने सामने


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारी द्वारा एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध
में धरना प्रदर्शन का आज 37 वें दिन भी जारी रहा। सर्राफा का धरना
प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा है। दिन ब दिन व्यापारियों द्वारा
नये-नये तरीके से सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते आ रहे हैं। सर्राफा
व्यापारियों ने भाजपा का उलटा झण्डा लेकर जुलूस निकाला जो सर्राफा
मार्केट से छाया तक पहुंचा। जुलूस में केन्द्र सरकार के विरोधी नारे लग
रहे थे। यह जुलूस जब नगर पालिका स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचा जहां भाजपा
द्वारा समपर्ण दिवस मनाने का कार्यक्रम चल रहा था। सर्राफा व्यापारियों
ने भाजपा के झण्डे को जलाने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता पहुंच
गये। और सर्राफा व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सुधीर सिंह
सिद्धू व हरगोबिन्द सिंह मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद
यह जुलूस वापस धरना स्थल पहुंच गया। सभा को सम्बोधित करते हुए सर्राफा
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं श्याम जी गुप्ता ने कहा
कि सर्राफा व्यापारियों के 37 वें दिन विरोध प्रदर्शन के बाद भी केन्द्र
सरकार के कानों में जूं नही रेंग रही है।

Related

UP 7610213479290931742

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item