दबंगो ने युवक पर कैरोसीन तेल डालकर लगायी आग, ट्रामा रिफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_504.html
अजमी रिज़वी
हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों
में गम्भीर रूप से जल गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती
कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी स्थित
ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार, पुलिस एवं प्रशासनिक
अधिकारी की मौजूदगी में दबंगों ने उसे मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला
देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला
घोसियाना निवासी मोहम्मद यासीन पुत्र अजीज पुरबिया की जमीन उसकी मां
हबीबुल के नाम है। जिस पर उसके मामा इस्माइल आज जबरन कब्जा करने पहुंचे।
वे अपने गुर्गों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर आये।
उन्होनें जबरन यासीन से कब्जा खाली करवाने की बात कही। जिस पर दोनों
पक्षों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद इस्माइल संग लोले, बीर, अयूब
आदि ने इसको दौड़ाया। जिस पर विपक्षी इसका पीछा कर रहे थे। उस समय कोतवाली
हैदरगढ़ से आये एसएसआई अजीत सिंह एवं तहसीलदार भी मौके पर मौजूद थे।
विपक्षियों ने इसे पकड़ लिया और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
पीड़ित यासीन के मुताबिक, वह करीब आधा घण्टा तक पड़पता रहा। लेकिन कोई मदद
में सामने नहीं आया। इसके बाद उसकी बहन उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां
उसे गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय
में क्षेत्राधिकारी नगर तौकीर अहमद खां ने उससे बयान लिया। डाक्टरों की
सलाह पर उसे राजधानी के ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया गया। सूत्रों की माने
तो, मौके पर तहसीलदार हैदरगढ़ मौजूद रहे।
