aajtaktimes

हजरत अली की जयंती पर जनपद में हुये विविध कार्यक्रम

जौनपुर। जौनपुर अजादारी काउंसिल द्वारा हजरत अली के जन्मदिन पर जिला कार्यालय पर नज्र एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये संस्थाध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन ने कहा कि आज यदि हजरत अली के सिद्धांतों पर दुनिया अमल कर ले तो विश्व में शांति व भाईचारा शीघ्र स्थापित किया जा सकता है। गोष्ठी का संचालन असलम नकवी ने किया। इस अवसर पर मो. मुस्लिम हीरा, तहसीन अब्बास, परवेज हसन, नासिर रजा, सै. शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद में बाद नमाज मौलाना मेंहदी मिर्जापुरी ने नज्र किया जहां मुतवल्ली अली मंजर डेजी व सादिक मेंहदी ने हजरत अली के विलादत किया। शेख नूरूल हसन मेमोरियल सोसाइटी कार्यालय मखदूम शाह अढ़न पर संरक्षक हसीन अहमद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां महिलाओं ने कसीदेखानी की। इस अवसर पर सबीहा बेगम, हिना हुसैन, सोगरा बेगम आदि उपस्थित थी। वहीं वास्ती हाउस मुफ्ती मोहल्ला में नज्र का आयोजन हुआ तो कटघरा में नज्र एवं नेयाज हुआ। साथ ही काउंसिल के महासचिव मिर्जा जावेद सुल्तान के आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जफराबाद में मगरीब की नमाज के बाद मो. उमर कादरी के नेतृत्व में मिलाद का आयोजन हुआ। इसके अलावा बारादुअरिया, बलुआ घाट, राजा बाजार, पान दरीबा, हमाम दरवाजा, बेगमगंज, सिपाह, भण्डारी स्टेशन, फूलपुर, सैदनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Related

UP 6968772877340972087

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item