aajtaktimes

ब्लाकवार कैम्प लगाकर बनाये जायंेगे दिव्यांग प्रमाण-पत्रः डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सभी एडीओ पंचायत के साथ बैठक हुआ जहां जिला विकलांग जन विकास अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि सभी ग्रामों में दिव्यांगों के प्रमाण-पत्र बनवाये जाने हैं। इसके लिये प्रत्येक एडीओ पंचायत को 1 हजार फार्म उपलब्ध कराया गया है तथा निर्धारित प्रारूप पर विस्तृत सूचना सफाई कर्मचारियों से घर-घर जाकर तैयार कराया जायेगा। साथ ही प्रारूप में विशेषकर जाति के कालम को भी भरा जायेगा विशेषकर निषाद जाति को 7 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ दिया जाना है। सूची में नाम, पता, ग्रामसभा, मजरा एवं लाभार्थी का मोबाइल नम्बर, पहचान के लिये आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि की सूचना अभियान चलकर 22 से 30 अप्रैल तक चलाया जायेगा। 25 अप्रैल को कलेक्टेªट सभागार में प्रगति तथा फार्म की स्थिति की जानकारी और फार्म कम होने पर उपलब्ध भी कराया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि दिव्यांग प्रमाण-पत्र में लाभार्थी का नाम, पिता का नाम व पता ही अंकित किया जायेगा। फार्म दो प्रतियों में भरा जायेगा। दिव्यांग का स्पष्ट फोटो दोनों फार्मों पर चस्पा किया जायेगा। मई माह में ब्लाकवार कैम्प लगाकर प्रमाण-पत्र बनवाया जायेगा। वहीं उन्होंने सभी दिव्यांगांे से भी अपील किया कि वे अपने गांव के सफाई कर्मचारी से सम्पर्क करके फार्म भरवाने में सही सूचना देकर इस योजना का लाभ उठायें। श्री गोस्वामी ने सभी को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में जिले में कोई भी दिव्यांग छुटने न पाये। भारत सरकार से दिव्यांगों के लिये कृत्रिम उपकरण की मांग कर अत्यधिक लोगों को लाभ दिलाया जायेगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, डीएसटीओ राम नारायण यादव, उपमुख्य चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 2751664213985984685

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item