aajtaktimes

शहर कोतवाल की सूझ-बूझ से विवादित मामला हुआ शांत

जौनपुर। नगर के मानिक चौक पर स्थित देवस्थल पर दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा अवैध ढंग से कार्यक्रम किये जाने को लेकर उत्पन्न विवाद शहर कोतवाल की सूझ-बूझ के चलते शान्त हो गया। मालूम हो कि मानिक चौक पर लगभग 3 सौ वर्ष पुरानी चौरा माता हैं जहां पूरे वर्ष भर जल आदि चढ़ाने की परम्परा है। गत दिवस जिला प्रशासन द्वारा उसकी चहारदीवारी तोड़वा दी गयी जिससे चौरा माता का चबूतरा पूरी तरह से खुला हुआ है। ऐसे में गत दिवस दूसरे वर्ग के कुछ लोगों द्वारा उक्त स्थल को कुर्बानी चौराहा का नाम दिया जाने लगा जिसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। इसी क्रम में गुरूवार को उसी लोगों द्वारा अपने पैगम्बर का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम तय हो गया जिसको लेकर वहां स्थिति भयावह हो गयी। देखते ही देखते मौके पर दोनों वर्ग के काफी लोग एकत्रित हो गये। ऐसे में सूचना मिलने पर शहर कोतवाल सतेन्द्र तिवारी ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया जहां सभी की रजामंदी से वहां दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया गया लेकिन कुछ मनबढ़ों द्वारा पुनः वहीं पर कार्यक्रम किया जाने लगा। इस पर सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुये स्थिति को नियंत्रित कर लिया। समाचार लिखे जाने तक मामला पूरी तरह शांत रहा।

Related

UP 7225120044850565461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item