शौच के लिये निकले युवक पर जानलेवा हमला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_414.html
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में शौच के लिये निकले युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द्र यादव गुरूवार को भोर में शौच के लिये घर से बाहर निकला। इसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया जिसके बाद हमलावर फरार हो गये। हो-हल्ला मचाने पर जुटे परिजनों ने घायल युवक को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।

