भारतीय बौद्ध महासभा ने डीएम को सौंपा पत्रक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_294.html
जौनपुर। भारतीय बौद्ध महासभा की जनपद शाखा के मीडिया प्रभारी रामराज गौतम ने जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। सौंपे गये पत्रक के अनुसार भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर और समाज सुधारक ज्योतिबा राव फूले का जन्म क्रमशः 11 व 14 अप्रैल 1891 को हुआ। इसी को देखते हुये संयुक्त रूप से जन्मोत्सव मनाने की रूप-रेखा बनी हुई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि उपरोक्त महापुरूषों के नाम पर बीडीबीआर अम्बेडकर इण्टर कालेज इण्टर कालेज खोली जाय। इतना ही नहीं, जिलाधिकारी स्वयं करंजाकला ब्लाक अन्तर्गत नगर से सटे पाण्डेय परसोत्तमपुर में आकर यहां की अनुसूचित जाति बस्ती के लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करें।

