aajtaktimes

प्रशासन का आदेश ठेंगे पर रख, बस्ती में बांटे जा रहे सिलेण्डर

बाराबंकी। देवां रोड स्थित आनन्द भवन स्कूल के सामने हजारों की तादात में उतारे जाते हैं सिलेण्डर। जबकि इन गैस एजेन्सी मालिकों को शहर से बाहर गैस वितरण करने का प्रशासन ने आदेश दिया था। लेकिन आदेश को दर किनार करते हुए आज भी शहर में स्थित आनन्द भवन स्कूल के सामने मैदान में सुबह से लेकर शाम तक गैस सिलेण्डर वितरण किये जाते हैं। जबकि आनन्द भवन स्कूल में लगभग 5000 बच्चे पढ़ते हैं व दुर्गापुरी वार्ड में हजारों नागरिक रहते हैं। शहर में स्थित दो गैस एजेन्सियों नारायन गैस एजेन्सी जिसके मालिक शिवकरन सिंह हैं व कुशमेस गैस एजेन्सी जिसके मालिक कपिल देव कुशमेस हैं। इन लोगों के द्वारा प्रतिदिन भीषण गर्मी में आबादी के मध्य आनन्द भवन स्कूल के सामने स्थित मैदान में हजारों सिलेण्डर उतारकर बांटे जा रहे हैं। जबकि इन लोगों के पास अपने गोदाम और मैदान उपलब्ध हैं। नियमतः इन्हें होम डिलीवरी करनी चाहिए लेकिन ये लोग पैसा बचाने के लिए आबादी के मध्य सिलेण्डर का भण्डारण कर प्रतिदिन लोगों को सिलेण्डर बांट रहे हैं। इन लोगों के द्वारा किसी भी प्रकार की आग बुझाने की व्यवस्था नहीं कर रखी गयी है। इनके कर्मचारी भी बीड़ी व सिगरेट पीते हैं व जो लोग सिलेण्डर लेने आते हैं उनके द्वारा भी बीड़ी व सिगरेट पी जाती है। जिसके कारण किसी भी दिन भीषण अग्निकाण्ड हो सकता है।

Related

UP 6395888963336500774

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item