aajtaktimes

महासंघ द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का भली-भांति करूंगा निर्वहनः दिनेश यादव

जौनपुर। अखिल भारतीय यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजीत सिंह यादव ने प्रदेश महासचिव डा. ब्रजेश यदुवंशी के प्रस्ताव पर जनपद जौनपुर के निवासी दिनेश यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। नव चयनित युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव मूलतः जनपद के ग्राम पौना-किर्तापुर विकास खण्ड धर्मापुर के निवासी स्व. राम प्रताप यादव के पुत्र हैं जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं। श्री यादव स्वजातीय बंधुओं के लिये काफी समय से संघर्षरत हैं तथा बीच-बीच में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। मनोनयन के बाद सोमवार को लखनऊ से चलकर प्रथम जनपद आगमन पर जिला मुख्यालय पर स्वजातीय बंधुओं व समर्थकों ने श्री यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। नगर के नईगंज, पालिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा सहित अन्य जगहों पर एकत्रित स्वजातीय बंधुओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जुटे लोगों के बीच नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि महासंघ ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है, उसका मैं भली-भांति पालन करते हुये अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। इसके अलावा महासंघ को पूरे प्रदेश में मजबूती प्रदान की जायेगी जिसके लिये अब समस्त जिलों में जिलाध्यक्ष भी मनोनीत करके कार्यकारिणी बनायी जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री यादव का स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान अनिल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनाथ यादव, सभासद कृष्ण कुमार यादव, अरूण यादव एडवोकेट, संजय अस्थाना, रामजी जायसवाल, प्रेम यादव, विनोद यादव, युवा नेता श्रवण जायसवाल, चन्दन यादव, प्रदीप यादव, राजेश यादव, पंकज यदुवंशी, सचिन यादव, नीतेश यादव, पहलवान राज बहादुर यादव, ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, भुवाल यादव, मन्ना यादव, मेवा लाल यादव, निजामुद्दीन अंसारी, विवेक सिंह, प्रमोद यादव, मनोज यादव, आजाद यादव सहित सैकड़ों शुभचिंतक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related

UP 3604084451949934661

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item