डीएम ने शाहगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_349.html
जौनपुर। शाहगंज तहसील परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी अचानक पहुंच गये। जिलाधिकारी द्वारा किये गये औचक निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं जिस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को फटकार लगाते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इतना ही नहीं, जिलाधिकारी ने इस दौरान रजिस्ट्रार कानून गो को प्रतिकूल प्रविष्टि की नोटिस देते हुये उपजिलाधिकारी के पेशकार को चेतावनी नोटिस जारी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त पत्रावलियों को देखते हुये साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुये सभी मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

