aajtaktimes

मारपीट में एक की गयी जान, दो अन्य घायल

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मनहन गांव में सोमवार को आपसी रंजिश में दो गुटों में मारपीट हो गयी जिसमें गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी आपसी रंजिश को लेकर दो पक्ष आज आमने-सामने हो गये। इस दौरान दोनों तरफ से चले लाठी-डण्डे में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही हमलावरों को पकड़ने के लिये छानबीन भी शुरू कर दिया है।

Related

UP 4340514840875323533

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item