aajtaktimes

घायल लाइनमैन की उपचार के दौरान हुई मौत

जौनपुर। बीते 22 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार सहित क्षेत्र व विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय विद्युत फीडर पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत सभाजीत बीते 22 फरवरी को क्षेत्र के गन्धौना गांव के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया था। उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था कि उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर पर परिवार सहित क्षेत्र व विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी।

Related

UP 4725701891182138197

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item