चौरा माता मंदिर का श्रृंगारोत्सव भण्डारे के साथ हुआ सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_466.html
जौनपुर। नगर के नखास में स्थित ऐतिहासिक चौरा व काली मंदिर का श्रृंगारोत्सव व भण्डारा धूमधाम से सम्पन्न हुआ जहां माता रानी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस दौरान लोगों ने मां के अलौकिक दृश्य का दर्शन करते हुये भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके पहले आयोजन समिति द्वारा मां के दरबार को सजाया गया जहां माता रानी के पूजनोपरांत आरती उतारी गयी। तत्पश्चात् 9 कन्याओं सहित भैरो बाबा के रूप में बालक को चुनरी, नारियल, माला, मिष्ठान, उपहार आदि भेंट करके आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद भक्ति धुनों के बीच भण्डारे का शुभारम्भ हुआ जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम से शुरू हुआ भण्डारा देर रात तक चला। इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में बबलू पासवान, भल्लू निषाद, शानू बेनवंशी, सभासद सत्य नारायण निषाद, पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, विनय मौर्य, अमन निषाद, सुमित जायसवाल, मुकेश जायसवाल, बबलू यादव, शुभम निषाद, दिनेश यादव, जसमन निषाद, अमरजीत गुप्ता, अमित निषाद के अलावा समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष योगदान रहा। अन्त में आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ‘गप्पू’ ने समस्त आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
चहारसू चौराहे पर स्थित मां चौरा माता का 41वां श्रृंगारोत्सव एवं भण्डारा मंदिर प्रांगण के पास प्रतिमा स्थापना व शक्ति यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर संस्था अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने स्वागत किया। तत्पश्चात् काशी रत्न से सम्मानित डा. अमलेश शुक्ल अमन, मनोज सोनी कोमल, भोजपुरी कलाकार आशीष माली ने अपने सुरों व अंदाज से उपस्थित भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इसी दौरान इलाहाबाद से आये अजय सांवरा ग्रुप ने आकर्षक झांकी व नृत्य नाटिका से माहौल को परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अविनाश दूबे ने किया। इस अवसर पर संजीव साहू, रतन साहू, विमल सिंह, आंचल साहू, सिड्डू त्रिपाठी, रामजी सेठ, अनूप साहू, उमंग केसरवानी, पिण्टू केसरवानी, रामचन्द्र बिन्द, राजू गुप्ता, संजय गुप्ता उपस्थित रहे।