डकैती का खुलासा, पुलिस टीम सम्मानित, भेजा जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_333.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना मसौली के ग्राम लालपुर में बीती 4/5 अप्रैल की मध्य रात्रि हुई लाखों की डकैती का अनावरण आज पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने किया। पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए श्री हमीद ने बताया कि बीती 4/5 अप्रैल की रात्र थाना मसौली के ग्राम लालपुर निवासी नन्द किशोर यादव पुत्र रामलाल के घर अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सेाने चांदी के जेवरात सहित 18 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस उपाधीक्षक अपराध विशाल विक्रम सिंह व सीओ रामनगर दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मद्द से डकैती में शामिल तीन अभियुक्तों को पकड़ा। थाना मसौली के ग्राम लालपुर निवासी सत्यनाम पुत्र सुमिरन, थाना रामनगर के मथुरा भुजंगपुरवा निवासी उत्तम कुमार पुत्र रामलखन और थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम मिर्जापुर निवासी कुलदीप पुत्र रमेश लोनिया को ग्राम विंदौरा स्थित राजा रामनगर की बाग से करीब पौन चार बजे गिरफ्तार किया। इनके पास से एक अद्द सोने की चैन, एक मांग टीका, एक मोबाइल, 2400 रुपये नकद, चांदी की अंगूठियां, एक जोड़ी पायल, माला आदि बरामद हुआ। आरोपी सत्यनाम, नन्दकिशोर के पुत्र सुशील यादव का दोस्त है और महादेवा में एक मेडिकल डिस्पेंसरी चलाता है। अचानक नन्दकिशोर के परिवार की तरक्की देख सत्यनाम ने अपने अन्य मित्रों नेम कुमार, अर्जुन, नौमीलाल, राममूर्ति, केशव, उत्तम, कुलदीप के साथ डकैती को अंजाम दिया। अनावरण में शामिल पुलिस टीम में एसओ मसौली एसपी सिंह, एसआई स्वाट टीम जावेद इकबाल खान, आरक्षी दिलबहार यादव, आरक्षी बृजनाथ द्विवेदी, हसन अफरोज जैदी, रमेश उपाध्याय, सुनील यादव, इदरीश खान और साजिद खान शामिल रहे। एसपी ने घटना का अनावरण करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।