aajtaktimes

अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

बाराबंकी। खेत से वापस लौट रहे एक किसान को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके चलते किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर समेत फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की खोजबीन शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी श्रीचन्द्र वर्मा का खेत जो थाना बदोसरांय क्षेत्र के बरदरीपुर में है। रोज की भांति श्रीचन्द्र वर्मा अपने खेत गया हुआ था। वह शाम लगभग 8 बजे खेत से वापस अपने घर पैदल सड़क किनारे जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसके चलते श्रीचन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि मृत अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। तो इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी है।

Related

UP 8372430280311851306

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item