aajtaktimes

अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम में फर्जी बढ़ाया जा रहा नाम

बाराबंकी। सत्ता के मद में चूर सपा की सरकार के अधिकारी आवाम के दुश्मन बन बैठे हैं। खाद्य् सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भारी संख्या में फर्जी नाम और यूनिट दर्ज हैं जिसके चलते पात्र परिवारों को इस अधिनियम का लाभ नही मिल पा रहा हैं और जिन्हें मिल रहा हैं उनके यूनिटों की संख्या में काफी नाम गायब हैं।  कांग्रेस के सचिव दीपक सिंह ने बताया कि राज्यसभा सांसद द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम टेरा दौलतपुर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के साथ-साथ विकास कार्यों की जानकारी के लिये कैम्प लगाकर ग्रामीणों से हकीकत से रूबरू होने के पश्चात् आयोजित चौपाल में व्यक्त की जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान मो. असलम तथा संचालन सांसद आदर्श ग्राम के सांसद प्रतिनिधि अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत ने किया। अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम ने सांसद द्वारा चयनित गांव सरकारी योजनाओं और उनके लाभ से वंचित हैं तो सम्पूर्ण जनपद के ग्रामों का क्या हाल होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता हैं और इसी के साथ इस अधिनियम के तहत् 275 परिवार जो इस योजना के लाभ पाने से वंचित थे उनके फार्म भरवाकर मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप वर्मा से समस्त फार्मों का सत्यापन कराकर दूरभाष पर सदर पूर्ति निरीक्षक ए.के.मिश्रा से वार्ता कर सांसद आदर्श ग्राम टेरादौलतपुर में खाद्य् सुरक्षा अधिनियम की हकीकत से परिचित कराते हुए छूटे हुए परिवारों की विभाग की वेबसाइट पर तत्काल फीडिंग कराकर योजना का लाभ पात्र परिवारों को दिये जाने का अनुरोध किया। चौपाल में मुख्य रूप से पूर्व प्रधान प्रेमचन्द्र रावत, रामगोपाल रावत, दुखीराम गौतम, पूनम रावत, विमलेश कुमारी, गायत्री देवी, श्यामा देवी, रामसागर रावत, अनूप कुमार, राजकुमार रावत, आसाराम, मो. इजहार सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम मौजूद थी।

Related

UP 6699737741073859801

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item