बिजली व्यवस्था न सुधरी तो होगा जेल भरो आंदोलन: मिश्र
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_384.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बार काउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रत्याशी एवं अधिवक्ता
अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय रसूलपुर घण्टाघर पर रात्रि
बिजली कटौती बंद किये जाने तथा 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित किया
जाने के सन्दर्भ में आपातकालीन बैठक बुलायी। बैठक के दौरान इस बड़ी समस्या
से निजात दिलाने के लिये मुख्यमंत्री व राज्यपाल को फैक्स द्वारा मांग
पत्र भेजा गया। मांग पत्र के माध्यम से यह मांग की गयी कि रात्रि बिजली
कटौती 48 घण्टे में बन्द नही की गयी, तो पूर्व की भाति जेल भरो आंदोलन
किया जायेगा। इस मौके पर अधिवक्ता रितेश मिश्र ने कहा कि सरकार द्वारा
वोट की राजनीति हेतु 24 घण्टे बिजली देने की बात लगातार कह रहा है लेकिन
ध्वस्त बिजली व्यवस्था के विरूद्ध 2009 से लगातार जनजागरण, धरना
प्रदर्शन, भूख हड़ताल, क्रान्ति यात्रा, शुद्धि-बुद्धि यज्ञ तक किया गया।
यहां तक की आन्दोलन में दो बार जेल भी जाना पड़ा। रात्रि कटौती पूर्व की
भाति जारी है जिससे जनता बेहाल है। श्री मिश्र ने कहा कि हम जनपद को
भ्रष्टाचार मुक्त बनाना चाहते है। जहा पर 24 घण्टे बिजली की व्यवस्था
चालू रहें। चाहे इसके लिए हमें पुनः जेल जाना पड़ें।

