aajtaktimes

भ्रष्टाचार में डूबे एनवाईके के अधिकारी: आसिफ


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेहरु युवा केन्द्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए समाजसेवी
आसिफ अली ने बताया कि एनवाईके संगठन के उपनिदेशक (सतर्कता) से जिला युवा
समन्वयक के विरुद्ध  भ्रष्टाचार की शिकायत की गयी थी। लेकिन आरोपों की
जांच करने के बजाय लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।
संगठन द्वारा निर्धारित 100 घण्टे के श्रमदान में उन्ही लोगों को चयनित
किया जाता है जिनसे आसानी से धनराशि की वसूली की जा सके। श्री अली ने यह
भी आरोप लगाया कि श्रमदान के नाम पर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया और
लगातार सरकारी धन का दुरुपयोग भी किया जा रहा है। शिकायत की जाती है
लेकिन पद और रसूख की बदौलत कोई भी कार्यवाही करने से संगठन पीछे हटता नजर
आ रहा है। उन्होने कहा कि 100 दिन के श्रमदान में दी जाने वाली सरकारी
धनराशि पुरस्कार के रुप में अपने चहेतों को बांट रहे हैं। जो सरकार की
योजनाओं और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का काम है।

Related

UP 4589983954889728024

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item