डायरिया से 1 की मौत , कई भर्ती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_698.html
अजमी रिज़वी
सतरिख, बाराबंकी। कस्बा सतरिख स्थित मोहल्ला मल्कियाना में संक्रामक रोग
डायरिया फैल जाने के कारण कई परिवारों के लोग इस बीमारी के चपेट में आ
गये। मोहल्ला मल्कियाना निवासी जावेद अख्तर द्वारा इन लोगों को आज प्रातः
सतरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हेतु ले जाया गया। वहां पर
कोई भी दवा व इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण डाक्टरों ने अपने हाथ खड़े
करते हुए जिला अस्पताल ले जाने को कहा। जब वहां से मरीजों रहमतुल निशां
25 वर्ष पुत्री नबी अहमद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही
मृत्यु हो गयी। सतरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई भी सुविधा न
होने की सूचना जावेद अख्तर ने लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी फरजान
उस्मानी को दी। इस पर श्री उस्मानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात की।
इसके बाद सीएमओ ने डाक्टरों की एक टीम सतरिख रवाना की और डाक्टरों द्वारा
मोहल्लों में जाकर जांच करने के निर्देश दिए। जिसके बाद कई मरीजों मो.
जुनेद (35) पुत्र नूरू मोहम्मद, हेरा (8) पुत्री बाबू, शीबा (17) पुत्री
मो. इशरार, माहेनूर (35), मो. वैस, राना (15) पुत्र मो. वैस, रागनी (5)
पुत्री उमेश, अबुजर (2) पुत्र रहमत अली आदि लोगों को जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया।

