aajtaktimes

सड़क हादसे में दो अधेड़ की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो
लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा जैदपुर के मोहल्ला छोटीसरांय
निवासी श्रीकांत (45) पुत्र स्व. शिव दयाल बीती शाम सफदरगंज एक तिलक
समारोह में शामिल होने गया था। वापस लौटते समय सफदरगंज-जैदपुर मार्ग पर
एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप सं-यूपी 41 टी 6035 ने जबरदस्त टक्कर मार
दी। जिससे श्रीकांत की मौके पर ही मौत हुई। दूसरी घटना थाना बड्डूपुर
क्षेत्र की है। ग्राम ककरहा मजरे कतुरीखुर्द निवासी कमलेश (50) पुत्र
स्व. द्वारिका प्रसाद शाम को बड्डूपुर जाने के लिये निकले। रास्ते में
किसी अज्ञात वाहन द्वारा झरसवंा गांव के निकट ठोकर मार दी गयी। जिससे
उनकी मौत हुई। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला जिला
मुख्यालय भेजा है।

Related

UP 3881463356245330726

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item