aajtaktimes

अनियंत्रित टाटा मैजिक पेड़ से टकरायी, सात घायल, भर्ती

अजमी रिज़वी
रामनगर, बाराबंकी। टाटा मैजिक सड़क मार्ग के किनारे लगे पेड़ से टकरा जाने
के चलते उसमें सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को पुलिस
द्वारा इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां पर हालत गम्भीर होने
पर सात लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना
रामनगर अन्तर्गत ग्राम मनौरा बिठौरा निवासी नन्कू पुत्र अशरफी अपने
परिवार के साथ बीते शनिवार को टाटा मैजिक संख्या यूपी 41 टी 4407 पर सवार
होकर चिनहट लखनऊ रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गये
थे। रविवार को जब वह घर वापस लौट रहे थे। तो सुबह करीब सात बजे थाना
रामनगर के अन्तर्गत लखनऊ गोण्डा मार्ग पर स्थित अम्बिका स्कूल के पास
चालक को नींद की झपकी आ जाने के चलते वाहन असंतुलित होकर सड़क मार्ग के
किनारे गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गया। मैजिक में सवार 35 वर्षीय नन्कू
पुत्र अशरफी, 30 वर्षीया रीता पत्नी नन्कू, (20) वर्षीया मीरा पुत्री
सहजराम, 35 वर्षीया गीता पत्नी सम्बारी, 35 वर्षीया रामावती पत्नी रामू,
60 वर्षीया राजरानी पत्नी भवानी, 55 वर्षीया प्रेमा देवी पत्नी मेड़ीलाल,
14 वर्षीया रेखा पुत्री रामू, दो वर्षीय अंकित पुत्र बंशीलाल निवासी
ग्राम मनौरा बिठौरा थाना रामनगर व तीस वर्षीय चालक पंकज पुत्र शिव प्रसाद
निवासी पल्हरी थाना कोतवाली बाराबंकी घायल हो गये। घटना की सूचना पर भारी
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने घायलों
को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर भिजवाया। जहां पर हालत गम्भीर होने पर चालक
पंकज व नन्कू सहित सात लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Related

UP 7102022576666886212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item