राशन की आस में दर-दर भटक रहे कार्ड धारक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_820.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। विभाग व कोटेदार की मिली भगत कस्बे में 138 कार्ड कट
जाने से आज भी कार्ड धारक गल्ले के लिये दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर
हैं। जबकि इसकी जॉच करने हेतु अभी तक प्रक्रिया जारी है। प्राप्त जानकारी
के अनुसार जैदपुर कस्बे की कोटेदार जुबेदा बानों की दुकान से 138 लोगों
के बिना जॉच कर विभाग द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड काटकर गरीबों के
बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर उन्हंे गल्ले से वंछित कर दिया गया। जबकि
भारी की संख्या में अपात्रों व करोड़ पतियों के राशन कार्ड कस्बे में जारी
किये गये है। उन्हें विभाग व कोटेदार नजर अंदाज कर जॉच करने से अपना पीछा
छोड़ा रहे है। यही नही कस्बे में भारी संख्या में पुराने फर्जी कार्ड आज
तक चल रहे है। जिस पर विभाग का आज तक कलम इसलिये नही चला कि वो एक कमाई
का जरिया है। आम तो आम गुठलियों के दाम की कहावत इस समय कोटेदारों पर
पूरी खरी उतर इसलिये रही कि अभी तक भारी संख्या में पात्र गृहस्थी कार्ड
मौजूद है। जिन्हे कोई लोग लेने नही यही नही आधार कार्ड के नाम पर कई
लोगों अभी तक गल्ले से महरूम है। कई लोगों को दो-दो कार्ड जारी है। जिसका
सीधा फायदा कोटेदार उठा रहे है। यू तो कहने को पात्र गृहस्थी पर यूनिट के
हिसाब से गल्ला देने का आदेश है। यहां के कोटेदार आपसी तालमेल बनाकर
8-9-10 यूनिट 12 यूनिट के लोगों 35 किलो ही कुल गल्ला दे रहे है। पूरा
मॉगने पर अभद्रता करने पर उतारू हो जाते है। आज आओं कल मिलेगा यही कहकर
लोगों का गल्ला हजम किया जाता है। अली अकबर कटरा मोलवी कटरा सहित तीर
ग्ररान आजाद नगर के राशन कार्ड कट जाने से कुछ कस्बे के लोग अपनी
राजनितिक रोटियॉ सेंक रहे है। तथा तरह तरह की अफवा फैलाकर लोगों को
गुमराह करने में पूरी तरह जुटे हुये है। जबकि चेयरमैन रियाज अहमद ने
बताया कि जॉच जारी है। जल्द समस्या से लोगों को निजात मिल जायेगा। इसलिये
अधिकारियों से वर्ता जारी है।

