aajtaktimes

पिछड़े मुसलमानों को हक दिला कर रहूँगा - वसीम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के दफ्तर में एक बैठक हुई जिसमे एक रॉय होकर प्रस्ताव पास हुआ हैं की अप्रैल माह में  पिछड़े मुसलमानो का सम्मलेन करने की तैयारी करने के लिए बैठक होनी है जिसमे जिले के तमाम पिछड़े तबके से ताल्लुक रखने वाले हजरात शामिल होंगे ,उसी बैठक मे उक्त सम्मलेन की तारिख भी तय होगी, क्यू की जिले की आबादी में 27%मुस्लिम हैं जिसमे 90%पिछड़े मुस्लिम है , जिसकी कोई नुमाइन्दगी नही हैं बैठक को खिताब करते हुए उत्तर प्रदेश जमीयत उर राईन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता वसीम राईन ने कहाँ कि हम लोगो का हक़ तभी मिलेगा जब हम अपनी आवाज को सरकार तक पहुचायेगे तो हक़ जरूर मिलेगा हमे उम्मीद ही नही पूरा भरोसा हैं | मुलायम सिंह तक हम लोगो की अवाज पहुच जायेगी तो वो पिछड़े मुसलमानो के बारे जरूर कोई फैसला लेंगे क्यू की नेता जी का भी ताल्लुक पिछड़े तबके से हैं आज हम पिछडो की कोई नुमाइन्दगी न होने की वजह से हमारा उत्पीड़न हो रहा हैं वोट हमारा नुमाइन्दगी असराफ़ मुस्लिम की हमारा हक़ हमको मिले, बैठक में मुख रूप से जबीरुद्दीन अंसारी, ख्वाजा अंसारी, अफरोज अंसारी, इस्माइल राईन, चौधरी महमूद राईन, सईद राईन, इमरान राईन, कलीम राईन, जावेद उस्मानी, अब्दुल सलाम, इरफ़ान अंसारी, सगीर, छोटे चैतू ,जमील, हाजी महमूद सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद थे |

Related

UP 4987613064277350205

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item