बिहार में शराब कंपलीट बैन, न मिलेगी देसी न अंग्रेजी, होटल-बार को भी लाइसेंस नहीं
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_445.html
पटना। बिहार में आज से देसी-विदेशी शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। नीतीश कुमार के इस फैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिहार में आज से तत्काल प्रभाव से विदेशी शराब की खरीद और बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है और किसी को भी अब शराब बेचने का लाइसेंस नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीने, बेचने और व्यापार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में आठ एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज से कोई भी होटल और बार में शराब नहीं परोसी जाएगी और ना ही किसी को लाइसेंस दिया जाएगा। इस फैसले के बाद बिहार अब देश का चौथा राज्य हो गया है कि जहां शराब बेचना और खरीदना पूरी तरह से बंद है। गुजरात, नागालैंड और मिजोरम में इस तरह का कानून पहले से ही लागू है।
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि विपक्ष, जनता और मीडिया के दवाव में झुकी है सरकार।