aajtaktimes

मजदूर दिवस पर आयोजित होगी विचार गोष्ठी

बाराबंकी। प्रेस क्लब, बाराबंकी द्वारा निर्णय लिया गया है कि मज़दूर दिवस के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सभागार, बाराबंकी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए प्रेस क्लब बाराबंकी के सचिव मो0 अतहर ने बताया कि कैम्प कार्यालय पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि आगामी 30 अप्रैल को प्रातः 10 बजे ‘‘पत्रकारिता का वृहद होता स्वरूप एवं चुनौतियॉ‘‘ विषयक विचार गोष्ठी आयोजित की जा रही है। कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोष्ठी के मुख्य अतिथि होगें। यश भारती सम्मान प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोज्य विचार गोष्ठी में लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अहमद इब्राहीम अल्वी भी शिरकत करेंगे। बैठक में रमेश वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परवेज अहमद उपाध्यक्ष, केके द्विवेदी महासचिव, चन्द्रकान्त मौर्या कोषाध्यक्ष, सतीश कश्यप संगठन सचिव, प्रदीप सारंग सम्प्रेक्षक, आसिफ हुसैन सदस्य, अशोक सैनी सदस्य, आमिर अली, सरफराज़ वारसी, दीपक निर्भय, अली अब्बास आशू तिवारी आदि मौजूद रहेे।

Related

UP 5118288664448060873

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item