aajtaktimes

महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा


अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। क्षेत्र में महाबीर भगवान की जयंती श्रद्धा और
भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई गयी। तथा भगवान महाबीर जी की भव्य शोभा
यात्रा निकालकर उनका संदेश जन जन तक पहुँचाया गया। भगवान महाबीर की जयंती
मनाई गई तथा उनकी शोभायात्रा सुमेरगंज स्थित जैन मंदिर से भिटरिया होते
हुए दिगम्बर जैन मंदिर पहुँची जहाँ पर लोगों का भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से वापस लौटकर सुमेरगंज में समाप्त हो गयी।
इस अवसर पर हरिशचन्द जैन कन्हैयालाल जैन आदेश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर भजन कीर्तन कर भगवान महाबीर के गुणों का गान किया गया ।

Related

UP 6990005212699994395

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item