aajtaktimes

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, इमरान हाशमी से बड़ा स्टार है उनका बेटा

‘किस ऑफ लाइफ’ के लोकार्पण कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल ने इमरान हाशमी के बेटे को उनसे बड़ा स्टार करार दिया। यह किताब फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी के चार वर्षीय बेटे के कैंसर की लड़ाई जीतने और परिवार के उस दौरान के संघर्ष से जुड़ी है।

मुख्यमंत्री ने  बृहस्पतिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में हाशमी को बेटे के कैंसर की जंग से जीत पर बधाई भी दी। लेखक बिलाल सिद्दकी ने हाशमी के चार वर्षीय  बेटे की कैंसर किडनी की बीमारी के दौरान संघर्ष यात्रा और फिर कैंसर फ्री बताए जाने की खुशी को वर्णित किया है।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन जितना सुना है, उससे यह साफ है कि इमरान हाशमी से बड़ा सुपर स्टार उनका बेटा है।
इमरान इलाज के लिए उसे कनाडा ले गए और सात महीने इलाज कराया
जब अय्यान की कैंसर की बीमारी का पता चला तो इमरान इलाज के लिए उसे कनाडा ले गए और सात महीने
 इलाज कराया। जो ना सिर्फ दुखदायी रहा, बल्कि बड़ा महंगा भी था।

केजरीवाल ने कहा, राजनीतिज्ञ कहते हैं कि हाशमी भाग्यशाली थे कि वे कनाडा ले जाकर बेटे का इलाज कराने में समक्ष थे। लेकिन देश में बहुत से लोग हैं, जिनके पास इतने संसाधन नहीं हैं।

मुझे लगता है कि सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जन स्वास्थ्य में अधिक निवेश करें। ताकि, जिनके पास संसाधन नहीं हैं, उनका भी इलाज हो सके। यह सरकार की जिम्मेदारी है, इसके लिए दिल्ली सरकार कोशिश कर रही है।

Related

news 5577430428562200890

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item