aajtaktimes

आसाराम ने रची थी गवाह पर हमले की साजिश: पुलिस

अहमदाबाद आसाराम बापू के यहां गिरफ्तार किए गए एक शिष्य ने बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि प्रवचनकर्ता आसाराम ने 2008 में यहां अपने आश्रम के पास दो बच्चों की रहस्यमयी मौत के सिलसिले में अपने खिलाफ गवाही देने वाले गवाह को मरवाने की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक आसाराम के अनुयायी केडी पटेल को गुरुवार को यहां एक स्थानीय अदालत में समर्पण के बाद गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पूछताछ में उक्त खुलासा किया।
पटेल ने कथित तौर पर गवाह राजू चांडक पर हमले के लिए पैसे का बंदोबस्त किया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) जे के भट्ट ने कहा कि पटेल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आसाराम ने उससे चांडक पर हमले की साजिश रचने को कहा था, जिसने दोनों बच्चों की मौत के बाद आसाराम के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन किया था।
इससे पहले रेप के केस में सलाखों के पीछे गए आसाराम बापू के शार्प शूटर कार्तिक ने  सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि  कुछ लोग आसाराम को बदनाम करने की साजिश रच रहे थे। इसलिए उसने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसका कहना है कि उसने 10  लोगों की टीम बनाई। जिसका मकसद सिर्फ ये था कि आसाराम या आश्रम के खिलाफ बगावत करने वालों को रास्ते से हटा दिया जाएगा।
कार्तिक का आरोप था कि आसाराम के खिलाफ गवाही देने वाले अमृत प्रजापति ने आसाराम से 50 करोड रुपए की मांग की थी। साथ ही ये धमकी दी थी कि अगर आसाराम ने उसे पैसे नहीं दिए तो वो उन्हें रेप के झूठे केस में फंसा देगा। इस बात से नाराज होकर उसने अमृत प्रजापति की हत्या की थी। कार्तिक को फिलहाल 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है

Related

news 5013782491601879664

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item