पुलिस का औचक निरीक्षण, संदिग्धों से पूछताछ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_598.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। अपराधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से जिले की पुलिस ने
एक साथ सभी बैंको का अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करके सन्दिग्ध लोगो से
पूछतांछ करके फटकार लगायी। आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश के निर्देश पर थाना
मसौली इलाके में दो टीमों इंस्पेक्टर सुरेन्द्र प्रताप सिंह व चौकी
प्रभारी सआदतगंज ने इलाके के त्रिलोकपुर सहावपुर मसौली बांशा अनूपगंज
सआदतगंज थाना जहांगीराबाद में थानाध्यक्ष वकील सिंह ने कस्बा
जहांगीराबाद, भयारा, सददीपुर मंे अचानक पहुंच कर बिना नम्बर बाईक,,
सन्दिग्ध लोग खासकर युवा बिना वजह बैंक में खड़े लोगो सीसी कैमरे की हालत,
काउन्टर के अन्दर बाहरी व्यक्ति की इन्ट्री, अलार्म आदि चेक किये। शक
होने पर पुलिस ने तलाशी भी ली। सही जवाब न मिलने पर फटकार लगाई। इसके साथ
बैंकों से सवांद स्थापित करके जरुरी दिशा-निर्देश दिये किसी भी वक्त मदद
का भरोसा दिलाया। पुलिस की इस सक्रियता को देख बैंक में बिना वजह बैठे
लोग भाग खड़े हुये। यह अभियान 1 बजे से 3 बजे तक चला।

