aajtaktimes

किसानों की असली हितैशी सपा सरकार: सुरेश

बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी सराकर प्रदेश के किसानों, गरीबों व मजदूरों के हितों के लिए नित्य नई-नई योजनाए संचालित करके उससे उनकों लाभवन्तित करने का काम कर रही है। समाजवादी सरकार ही किसानों की असली हितैषी है। इस सरकार में सभी धर्मों एवं जातियों का सम्मान रूप से कार्य होता है। समाजवादी सरकार कभी भी किसी विशेष धर्म एवं जाति की राजनीति नही करती है।  श्री यादव आज आम आदमी बीमा योजना के अन्तर्गत श्यामादेवी निवासी चन्दौली को 75 हजार, संगीता देवी निवासी अटवटमऊ को 75 हजार की सहायता राशि की चेक वितरण के मौक पर बोल रहे थे।  श्री यादव ने आगे कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए मुफ्त पढ़ाई, दवाई और सिंचाई का इन्तजाम किया है। गरीब किसान और बेरोजगार समाजवादी सरकार की प्राथमिक्ता में है। इन वर्गों के लिए बहुत कार्य हो रहा है। समाजवादी पार्टी का माना है जब जक प्रदेश का किसान तरक्की नही करेगा। तब तक कोई भी प्रदेश तरक्की नही कर सकता है। उत्तर प्रदेश में जहा पिछली सरकार में सिर्फ पत्थर के हाथियों और इस्मारकों पर अरबों का अनुत्पादन खर्चा हो रहा था। वहा आज समाजवादी पार्टी की सरकार के राज में उद्योग-धन्धों और आधारभूत ढाचे के विस्तार का एैसा सकारात्मक महौल है कि देशी-विदेश तमाम उद्यमी यहा खिचे चले आ रहे है आज उत्तर प्रदेश अपनी अनन्त सम्भावनाओं और सुविधाओं के कारण दुनिया भर के उद्यमियों और निवेशकों का पसंदीदा स्थान बन गया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गतिशील नेतृत्व में यह राज्य विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से संजय यादव नायब तहसीलदार, कैलाश लेखपाल, विरेन्द्र रावत प्रधान, विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, नागेश्वर यादव, जश्वन्त गौतम, आशीष वर्मा, नसीम अहमद, सोभन यादव प्रधान, मो0 आसिफ सभासद, संजय मिश्रा, समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 7575431833897635849

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item