aajtaktimes

स्थापन दिवस पर भण्डारे का आयोजन

 बाराबंकी। क्षेत्र के अंगदपुर गांव में स्थित माता नंदा देवी
मंदिर पर 18 वां मूर्ति स्थापना दिवस को लेकर गुरूवार को रामचरित मानस के
पाठ का आयोजन किया गया तथा शुक्रवार को भंडारे का आयोजन का प्रसाद का
वितरण किया जायेगा। क्षेत्र के अंगदपुर बडेलानरायनपुर गांव में बहु
प्रसिद्व माता नंदा देवी का मंदिर है यह मंदिर क्षेत्र सहित दूर दराज के
लोगो के लिए श्रद्वा और विश्वास का केन्द्र माना जाता है। मंदिर के
पुजारी सरयू प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 वां माता नंदा देवी
मूर्ति का स्थापना दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है इस
अवसर पर अवसर पर रामचरित मानस के पाठ का आयोजन किया जाता है तथा पाठ
समापन के बाद एक भंडारे का आयोजन किया जाता है शुक्रवार को भंडारे का
आयोजन कर माता के प्रसाद का वितरण किया जायेगा। इस कार्य में रामसरन
मौर्य, देव, शिव, घनश्याम, सहित अन्य भक्तो का सहयोग मिलता रहता है।

Related

UP 5737729845419004939

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item