aajtaktimes

चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना कोठी अंतर्गत अवैध खनन कराने गये डम्फर चालक को दंबग
ग्रामीणों ने पीट-पीटकर अदमरा कर दिया था। जिसकी बीती रात इलाज के दौरान
जिला अस्पताल मंे मौत हो गयी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
करके दो नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार जनपद फैजाबाद के थाना पटरंगा के गांव अशरफपुर गंगरैला
निवासी संजय यादव(35) पुत्र कामता कोठी क्षेत्र के एक खनन माफिया के
डम्फर गाड़ी का चालक था। 24 अप्रैल की रात को जब यह लोग थाना कोठी क्षेत्र
के गांव नकटा सेहरिया में खनन कराने गये थे तो गांव के ही निवासी दीपक और
पुतानी ने इसका विरोध किया था। तो खनन माफिया और उनके साथियों ने दोनो की
पिटाई कर दी थी। जिसकी शिकायत भी इन पीड़ितों ने थाने पर की थी। लेकिन
कोठी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की थी। 26 अप्रैल की रात को रात 8 बजे
संजय यादव अपनी गाड़ी पर मजदूरों को बैठाकर के नकटा सहेरिया गांव के
किनारे मिट्टी खनन कराने गया था। पहले से ही घात लगाकर बैठे दीपक,
पुतानी, जुगनू, लाली आदि लोगों ने डम्फर चालक संजय की गाड़ी रोक ली और उसे
नीचे उतार कर लाठी डण्डो से जमकर मारापीटा। अदमरा छोड़कर के सभी लोग वहां
से निकल गये। मजदूरों ने जब इसकी शिकायत कोठी पुलिस से की तो मौके पर
पहुंचे पुलिस कर्मियों ने संजय को पहले सीएचसी कोठी ले गये। जहां पर
डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। बीती रात इलाज के दौरान संजय
की मौत हो गयी। मृतक की पत्नी ने थाना कोठी में जुगनू सहित चार लोगों को
नामजद किया है। थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए रात को ही लाली को
गिरफ्तार कर लिया और आज सुबह दीपक को धर दबोचा। थाना प्रभारी कोठी ने
बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार किये जा
चुके हैं। जबकि दो जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जायेंगे।

Related

UP 3751094087799268033

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item