aajtaktimes

विधायक ने किया स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

बाराबंकी। कस्बा स्थित न्यू ब्राइट कैरियर एकेडमी स्कूल की नवनिर्मित भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ने नगर पंचायत अध्यक्ष जैदपुर व हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की मौजूदगी में फीता काटकर किया।         जैदपुर कस्बे के ग्राम गुलरिहा के निकट स्थित न्यू ब्राइट कैरियर एकेडमी स्कूल के भवन का उद्घाटन जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद व हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह की मौजूदगी में फीता काट कर किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश को व समाज को बेहतर दिशा देने के लिये बच्चो का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। जब यह शिक्षित होंगे तभी देश तरक्की करेगा और बेहतर समाज का निमार्ण होगा। उन्होने आगे कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चो को शिक्षा जरुर दिलाये क्योंकि शिक्षित व्यक्ति व्यक्ति का भविष्य उज्जवल होता है। उन्होने उम्मीद जाहिर की कि न्यू ब्राइट स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा करेगा। उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि शिक्षा ही जीवन के प्रत्येक दिशा का मार्ग दर्शन करती है। शिक्षा वह धन है जो बांटने से बढ़ता है उसे कोई .चुरा नही सकता। उन्होने आगे कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है यही बच्चे शिक्षित होकर उत्तम देश के निमार्ण में भागीदार बनेंगे। समारोह को सम्बोधित करते हुए हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने कहा कि सपा सरकार शिक्षा सुधार के लिये अब तक कई ऐतिहासिक काम कर चुकी है। क्योंकि बिना शिक्षा के प्रदेश को विकास के रास्ते पर नही ले जाया जा सकता। उन्होने अभिभावको से अपीलकी आधी रोटी खाये मगर बच्चो को शिक्षा जरुर दिलाये। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, समाजसेवी अजमी रिजवी, विद्यालय प्रबंधक देवेन्द्र शुक्ला, प्रधानाचार्य मो. आरिफ, इरफान खान, मो. शमीम फन्ने, मो. आसिफ, निहारिका शुक्ला सहित बड़ी तादात में गणमान्य नागरिक, बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।

Related

UP 4126340087700907383

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item