aajtaktimes

501 दीपो की आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मंगलवार को देररात्रि श्री नागेश्वरनाथ हनुमान गढ़ी सनातन सेवा समिति की अगवाई में हनुमान गढ़ी मंे श्री बजरंगबली की आरती 501 दीपो के साथ समिति द्धारा की गई। जिसमें मौजूद हजारो भक्तो ने हिस्सा लिया। जेष्ठ के प्रथम मंगलवार को श्री नागेश्वरनाथ मंदिर एवं हनुमान गढ़ी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिसके कारण पूरा परिसर दीपो एवं रंग-विरगीं झल्लरो से जगमगा रहा था। आरती के उपरान्त बाला जी हनुमान का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। परिसर में अपार भीड के कारण दीप आरती का कार्यक्रम बिलंब से शुरू हुआ जो देररात्रि तक जारी रहा। इस मौके पर बालाजी समिति द्धारा श्री नागेश्वरनाथ हनुमान गढ़ी सनातन सेवा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेट किये गये। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संजय टन्डन, बबली, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, देवकुमार गुप्ता, अमित कुमार, कांशीराम वर्मा, हिमाशू श्रीवास्तव, सुनील, राजेश गुप्ता, रमेश पोद्धार, प्रदीप अग्रवाल, पृथ्वीराज पुरोहित, मनीष गुप्ता, अवनीश जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, जतिन गुप्ता, संतोष मिश्रा, गिरीश गुप्ता, मनीष खेेतान, रितेश जायसवाल, विनोद गाबा, अभिषेक गुप्ता, प्रेम कुमार, लोहर बाबा आदि लोग उपास्थिति थें।

Related

UP 429606072014133219

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item