aajtaktimes

योग करने से मिलेगी विभिन्न बीमारियों से निजात: योगाचार्य

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सतरिख कस्बा में रेठ नदी के किनारे राजीव मेमो. आदर्श विद्यालय सतरिख के प्रबंधक डीके शुक्ला द्वारा आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आज समापन हो गया। भारतीय योग संस्थान से पधारक योग गुरु श्री अनिल ग्रोवर के निर्देशन में चल रहे शिविर में सतरिख कस्बा सहित आस-पास के गांव के सैकड़ो लोगों ने योग सीखा। शिविर में आये लोगो को सूक्ष्म योग क्रियायें, अंग संचालन सहित शव आसन, मंडुक आसन, ब्रज आसन, सूर्य नमस्कार, धनु आसन, तितली आसन, सलभ आसन, मकरा आसन, कमर चक्रासन आदि आसनों सहित घुटनो एवं कमर दर्द बचाओ एवं रक्तचाप, मोटापा, शुगर कंट्रोल के लिये उचित योग आसन करने की विधि से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। योग गुरु अनिल ग्रोवर ने लोगों को बताया कि आधुनिक जीवन शैली में यदि एक घण्टा प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम किया जाये तो मनुष्य को होने वाली बीमारियों से स्वतः छुटकारा मिल सकता है। योग गुरु घनश्याम मौर्य एवं इन्द्रराज वर्मा ने भी योग सम्बन्धि कई गुर सिखाये। इस मौके पर प्रमुख रुप से श्याम प्रकाश त्रिवेदी, अतुल दूबे, मुन्ना सोनी, राजकुमार पाण्डेय, श्याम पाण्डेय, रवि यादव, अंकित, ललिता देवी, नीलम रस्तोगी, तनु सोनी, गौतम वर्मा, अनुराग चौरसिया, राकेश कुमार, हर्षित तिवारी, उदय प्रताप सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों में संकल्प के रुप में पेड़ बचाओ, जल संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक समरसता, बेटी बचाओ तथा देश प्रेम जैसे विषयों को अनुशरण करना बताया। 

Related

UP 6043322014583929452

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item