बेनी ने राज्यसभा का भरा पर्चा, कार्यकर्ता उत्साहित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_510.html
बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के आज के राज्यसभा के नामांकन के दौरान बाराबंकी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पहुंच कर अपनी उपस्थित दर्ज करायी। आज सुबह से ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नामांकन मंे जाने के लिए हजारों की संख्या में लोग कम्पनी बाग स्थित उनके आवास पर इकट्ठा होने लगे थे। सुबह लगभग 9 बजे पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों की संख्या में लोग मुलायम, बेनी जिन्दाबाद! के नारे लगाते हुए लखनऊ स्थित बेनी बाबू के आवास पर इकट्ठा हुए। 10 बजे बेनी बाबू अपने आवास से समाजवादी पार्टी कार्यालय जाने के लिए निकले तो लोगों ने उनकों फूल मालाओं से उनका स्वागत किया तथा उनके वाहन के पीछे सैकड़ों वाहनों में पार्टी के बड़े-बड़े झण्डे लगाये हुए तथा नारा लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहंुचे। पार्टी कार्यालय के बाहर बेनी बाबू के समर्थक ढोल-नगाड़े पर नाचते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे और जैसे ही बेनी बाबू पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव व सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के साथ पार्टी कार्यालय से राज्यसभा पद के लिए नामांकन करने के लिए निकले बेनी बाबू के समर्थकों की खुशी का ठिकाना न था। लोग बेनी मुलायम के नारे लगाते हुए उनके साथ विधानसभा तक गये तथा बाद में लखनऊ स्थित उनके आवास पर आकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में बधाई दी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के नामांकन में लखनऊ जाने वालों में मुख्य रूप से सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, जिलाध्यक्ष डॉ0 कुलदीप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा, मो. शबाह, मो. रिजवान संजय, जिला महासचिव अनिल कुमार यादव, प्रदीप सारंग, धर्मेन्द्र पटेल, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, मो. मोनिस, इकबाल मंेहदी फैजी, धीरेन्द्र वर्मा, शिव स्वामी वर्मा, फर्रूखमोबीन, साहेब शरन, धीरज दत्त वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा, प्रीतम वर्मा, करन मिश्रा, आशीष सिंह आर्यन, प्रदीप यादव, मो. फहीम सिद्दीकी, अयोध्या प्रसाद रावत, मोनू जयसवाल व दीपू जयसवाल समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।

