aajtaktimes

जिलाधिकारी ने मेधावियों को वितरित की गयी साइकिल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में ‘‘पुरस्कार वितरण समारोह’’ भव्य रूप से हर्षाेल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय यादव ने माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम अजय यादव ने कहा कि केवल प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही प्रतिभाशाली नही होते है बल्कि सभी बच्चे विशिष्ट होते हैं। आवश्यकता होती हैं सही दिशा में प्रयास करने की। प्रयास एवं परिश्रम से ही प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर अयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारम्भ हरे राम राम राम...... राधे श्याम श्याम श्याम..... गीत के माध्यम से अपने ईष्ट देव की आराधना करके जूनियर वर्ग की निहारिका, शालिनी, अन्वेषा, तान्या, आदि ने किया। प्राइमरी वर्ग की गौरी सिंह, अक्षिता, आयुषी, अस्तिक, प्रखर, वर्तिका आदि ने जंगल-जंगल बात चली है, पता चला है गीत की मोहक प्रस्तुति की। सीनियर वर्ग के उत्कर्ष वैभव, तारिक खान, भानु प्रताप, वीर सर्वोत्तम, जितेन्द्र प्रतीक, ने भी अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो का संचालन छात्रा दीप्ति पटेल एवं सुनोवर ने किया। पुरस्कार वितरण में मेधावियों को रेन्जर साइकिल बांटी गयी। कक्षा ग्यारह की छात्रा कनुप्रिया, दीप्ति पटेल, कक्षा नौ से मरियम शाहीन, अभिजीत नन्दन ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार कक्षा ग्यारह की नाज़िश फातिमा, देवांशी गुप्ता एवं कक्षा नौ की रोलिका रावत ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान अनुष्का, अशरा, एवं एकता वर्मा ने प्राप्त किया। कक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले प्राइमरी वर्ग के छात्र-छात्राओं में प्रिन्स, नितिन कुमार, गौरी सिंह, अनन्या आदि एवं जूनियर वर्ग में ज्योंति, आस्था, रवि, शौर्य सिंह, अंजलि, आदि ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, प्रबधंक विकास यादव, भारत यादव, चौधरी राम सेवक यादव, हुमायुँ नईम, दीनदयाल, दिनेश शर्मा, एसडी यादव, केपी यादव, अमर सिंह यादव, पुष्पेन्द्र, शालिनी यादव, आरसी वर्मा, पाटनदीन, अशोक कुमार सिंह, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, होरी लाल गुप्ता, सविता गुप्ता, धर्मेन्द्र वर्मा उपस्थित रहे। 

Related

UP 8506983167396131603

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item