aajtaktimes

आज होगा जल सत्याग्रह आन्दोलन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। क्षेत्र के गोमती नदी सिल्हौर पर चल रहा भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना आठवे दिन भी जारी रहा, मांगे न पूरी होने पर लोगो को आक्रोश पैदा हो रहा है। धरने में जिला उपाध्यक्ष देवनारायण शर्मा ने कहा कि भाकियू के कार्यकर्ताओ की तरफ से संजय पांडेय ने पाल्टून पुल की मांग की लडाई जल सत्याग्रह आंदोलन के जरिये 13 दिन तक किसानो के साथ किसानो के अगुवा मुकेश सिह की अगुवाई मे लडी थी जिस पर शासन प्रशासन को झुकना पडा तथा लिखित पाल्टून पुल देकर पक्के पुल की घोशणा भी की गयी थी। लेकिन विचौलियो ने अपनी कमाई का रास्ता निकाल कर तीन वर्ष का वसूली पट्टा करवा दिया गया जिनके द्वारा आने जाने वालो से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होने कहा कि जिस पुल की मांग यह धरना चल रहा है तथा दिये गये मेरे ज्ञापन मे जन समस्याओं को दर्शाया गया है उस समस्या का निराकरण होना अति आवश्यक है। उन्होने कहा कि यह पुल तो काफी पहले बन जाना चाहिये था इस नदी के दोनो तरफ कच्चे रास्ते की पटाई का कार्य ब्रिटिश सरकार मे लगभग 1935 मे करवाया गया था इस पुल के बन जाने के बाद लोगो को शुकुल बाजार, इन्हौना, हैदरगढ होते हुए सुल्तानपुर मार्ग पर जाने के लिए लम्बी दूरी और समय नष्ट नही करना पडेगा। यह रास्ता सुबेहा सिल्हौर घाट पार करते हुये ये सीधा मवई के साथ गोंडा तक जाता है परंतु आजादी के बाद से आज तक चुनावी समय मे मात्र वोटो की राजनीति बनकर ही पुल रह जाता था कुर्सी पाने के बाद किसी सरकार ने इस छेत्र की जनता का ध्यान नही दिया। श्री शर्मा ने कहा कि समस्या को अवगत कराते हुए जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने ज्ञापन भेजकर मांग की है कि अगर कि सिल्हौर घाट बैटे किसानो की समस्या 25 मई तक निस्तारित नही की गयी तो 26 मई को जल सत्याग्रह आंदोलन चलाया जायेगा जिसमे जिले के सभी किसान सिल्हौर घाट पर मौजूद होगे। लेकिन अभी तक मांगो को पूरा नही किया गया है।

Related

UP 8460409361952522984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item