aajtaktimes

आठ मई को दिव्यांगों का जागरूकता शिविर 8 को

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उम्मीद किरण जन कल्याण समिति द्धारा संचालित उम्मीद
फिजियोथिरेपी एवं मानसिक विकास केन्द्र एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के
संयोजन में 8 मई रविवार को बाबू0के0डी0सिहं मार्ग पर स्थित ‘‘गोल्डेन
प्लाजा’’में आयोजित होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बाल्य विकलांग जागरूकता
शिविर की अन्तिम तैयारी के लिए मंगलवार को राजकमल रोड़ पर स्थित उम्मीद
फिजियोथिरेपी एवं मानसिक विकास केन्द्र पर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक
हुई। बैठक में समिति की अध्यक्षा अर्चना श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष ज्योति
श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों एवं सदस्यो से कार्यक्रम के बारे में विस्तार
से चर्चा की। बैठक में उपास्थित लोगो को बताया गया कि 8 मई रविवार को दिन
में 11 बजे ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह ‘‘गोप’’शारीरिक एवं मानसिक
बाल्य विकलांग शिविर का उद्घाटन करेगे। शिविर में आर्थोपेडिक सर्जन,
बालरोग विशेषज्ञ, फिजीशियन चिकित्साको द्धारा पोलियों एवं सी0पी बच्चों
के कारण व निवारण और प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी जायेगी। बैठक में
रचना श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, विभा श्रीवास्तव, गीता, मनोज कुमार
श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अशीष श्रीवास्तव, सुधीर जायसवाल, दिलीप
कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थें।

Related

UP 6929530360879515644

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item