सिर्फ सात मामलों के निस्तारण तक ही सीमित रहा तहसील दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_60.html
बाराबंकी। उपजिलाधिकारी सुल्तान असरफ सिद्दकी की अध्यक्षता में
तहसील परिसर हैदरगढ़ में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में
कुल 45 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें महज 7 शिकायतों का मौके पर ही
निस्तारण किया जा सका बाकी शेष 38 शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित
विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समयावधि के अन्दर जन्द से जन्द निस्तारण
के आदेश उपजिलाधिकारी सुल्तान असरफ सिद्दकी ने दिया। बाकी 38 शिकायतों
में राजस्व विभाग की 14, विकास सम्बन्धी 6, पुलिस महकमें की 12, अन्य 13
शिकायतें आयी। सर्वाधिक राजस्व विभाग की प्राप्त हुई। तहसील सिरौलीगौसपुर
में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। कुल
108 प्रार्थना पत्र सुनवाई एवं निस्तारण हेतु प्रस्तुत किये गये, जिनमें
सर्वाधिक मामले राजस्व, विकास, एवं पुलिस विभाग से सम्बन्धित रहे। 07
प्रार्थना पत्र तहसील दिवस के दौरान निस्तारित किये गये। जिलाधिकारी ने
सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में पूरी
गुणवत्ता के साथ इन प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करके उपजिलाधिकारी
सिरौलगौसपुर के माध्यम से निस्तारण रिपोर्ट प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने
तहसील दिवस में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए
अधिकारियों से उनके निस्तारण की अपेक्षा की। उन्होने कहा कि सम्बन्धित
कार्यालयाध्यक्ष अथवा जिले स्तर के अधिकारी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण
की गुणवत्ता से स्वयं संतुष्ट होकर रिपोर्ट भेजे। उनसे अपेक्षा की गयी कि
अधीनस्थ स्तर पर निस्तारण आख्या की गुणवत्ता रेण्डम बेसिस पर प्रार्थना
पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों से सत्यापन कर लेना चाहिए। तहसील
दिवस के दौरान विकलांगजनों का विकलांगता प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग
द्वारा जारी किया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विकलांगजनों को विकलांगता
प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ
ऋषिरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। रामसनेहीघाट संवाददाता
अनुसार तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी
अर्चना वर्मा ने किया इस दौरान विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 67 मामले
प्रस्तुत हुए जिसमें से 7 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आयोजित तहसील दिवस में राजस्व विभाग से 27, पुलिस
विभाग से 11, विकास विभाग से 11, समाजकल्याण विभाग से 1, शिक्षा विभाग से
1 अन्य 16 शिकायते आई जिसमें से 7 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही कर
दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत से सम्बंधित
विभागाध्यक्षो को सौप दिया गया। इस मौके पर तहसील दार संजय सिंह, पुलिस
उपाधीक्षक आरपी सिंह सहित तमाम तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।