aajtaktimes

छत गिरने से अधेड़ महिला की मौत

अजमी रिज़वी
हैदरगढ़, बाराबंकी। स्थानीय कोतवाली के अन्तर्गत एक गांव में रात को घर के
ऊपर बने छत पर शो रही एक बुजुर्ग अधेड़ महिला की छत पर से गिरकर मौत हो
गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली के नरौली गांव निवासी
बाबू जगप्रसाद द्विवेदी की 62 वर्षीय पत्नी जागेश्वरी रात को छत पर सो
रही थी। रात में लघु शंका के लिए जा रही थी इसी बीच पैर फिसल जाने से
जागेश्वरी छत से नीचे गिर गयी। शोर सुनकर जागे परिजनों ने आनन फानन में
इलाज के लिए सी0एच0सी0 हैदरगढ़ लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक
उपचार के बाद हालत नाजुक देख ट्रामा सेन्टर अस्पताल लखनऊ के लिए रिफर कर
दिया। लखनऊ जाते वक्त रास्ते में जागेश्वारी ने दम तोड़ दिया। खबर सुनते
ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जागेश्वारी का
शव देख सबकी आंखे नम हो गयी।

Related

UP 4387172790736740431

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item