कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल अपनी जेबों को भरने का काम किया: सिद्धू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_70.html
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान’ अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी की
ग्राम फैजुल्लागंज में जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा भाजपा
के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, विशिष्ट अतिथि पूर्व
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह रहे। जिसका आयोजन भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा
द्वारा किया गया। जिसका संयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राजा
कासिम ने किया। चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव
ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों तथा नवयुवकों के
लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ आमजन मानस पाये, इसलिए
हिन्दुस्तान भर की सभी ग्राम पंचायतों का आयोजन कर बताया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहा कि जिस
समय 2014 में लोकसभा चुनाव चल रहे थे। उस समय मोदी जी ने कांग्रेस पार्टी
पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे। जो आज सभी के सामने आ रहे हैं। कांग्रेस
ने अपने शासनकाल में केवल भारतीय सम्पत्ति को अपनी जेबों में भरा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र की
सरकार तभी ठीक से काम कर सकती है। जब प्रदेश सरकार उसका ठीक से
क्रियान्वयन करे। चौपाल संयोजक राजा कासिम ने सभी ग्रामीण अंचल के आये
हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रणजीत मोहन शुक्ला, घनश्याम
रावत, फराज हुसैन, जुबैर अहमद खां, सिराजुद्दीन शाह, नियामत रसूल, फत्तू
राइन, मोहम्मद शमी खां, मोहम्मद शकील, छोटेलाल यादव, मोहम्मद इजहार, फजल
हुसैन, अली अब्बास, संदीप गुप्ता, उमेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।