aajtaktimes

मनाया गया जश्ने-रहमतुल-लिल्आलमीन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मदरसा इस्लामिया अहले सुन्नत हलीमुल इरशाद कस्बा अहमदपुर मंे
जश्ने-रहमतुल-लिल्आलमीन मनाया गया। जिसकी संचालन मौलाना मुइनुद्दीन जामई
ने की। जिसमें ज़ेरे सरपरस्ती हज़रत मौलाना सैय्यद हुजूर गुल्जार मियां
इस्माईली वास्ती, कादरी साहब ने की। मोहतमिम जनाब शफीउद्दीन अहमद (आमिर)
तथा कमेटी के सदस्य, गांव और कुर्बजवार के लोगों ने स्वागत किया। सैय्यद
गुल्जार मियां ने मदरसे की तरक्की के लिए एवं पूरी कायनात के लिए अमन-चैन
की दुआ की तथा बच्चों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौलाना
नूरी साहब (चतुर्वेदी), मौलाना तबरेज़ आलम, मौलाना जाहिद अली निज़ामी, कारी
मो. फरीद रजा इस्माईली, कारी इफ्तेखार, मौलाना इस्लामुद्दीन देवां शरीफ
सहित तमाम लोग शामिल थे।

Related

UP 3836772043725726653

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item