ने पहुँचकर वर-कन्या को आर्शीवाद दिया।
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_641.html
बाराबंकी। खेलों के प्रोत्साहन के प्रति समाजवादी सरकार बहुत गम्भीरता के
साथ काम कर रही है। खेलों से मानव के शरीर का विकास होता है। ऐसे आयोजन
होते रहना चाहिए खेल का स्तर पूरे देश में बढ़ा है। उक्त विचार आज मोहल्ला
रसूलपुर के मॉडल स्कूल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेन्ट के
उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त
किये। श्री यादव ने आगे कहा कि क्रिकेट खेल हमारे देश में बहुत ही बेहतर
है ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। समाजवादी सरकार खेलों पर बहुत ध्यान दे
रही है। लखनऊ के गोमतीनगर में एक विशाल स्टेडियम बन रहा है। पूरे प्रदेश
में खेल के मैदान एवं स्टेडियम की हालात में भरपूर सुधार हो रहा है। और
प्रदेश मं बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है और वह पूरे देश में अपना नाम
रोशन कर रहे हैं। मैदान पर पहुंचकर सदर विधायक ने सबसे पहले सभी
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा गेंद खेलकर मैच का उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से तौकीर कर्रार, परवेज आलम, मो. दानिश, मो.
रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, जितेन्द्र मिश्रा, इरशाद, राजा, रियाज
अहमद, मो. शादाब, राहुल कुमार, मो. सलमान, उजेफा किदयानी, मो. इरफान, मो.
छोटे शादाब आदि लोग उपस्थित रहे।

