भाकियू ने संगठन के खर्चे से कराया गरीब परिवार का निकाह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_32.html
अजमी रिज़वी
धरथरिया ब्लाक सूरतगंज का निकाह कल्लू खान पुत्र मुरसिद्दीन ग्राम असईपुर
ब्लॉक महमूदाबाद जनपद सीतापुर के साथ अपने खर्चे से करवाकर शाम को शहरूल
निशां अपने शौहर कल्लू खान के साथ नया संसार बसाने अपनी ससुराल चली गयी।
गौरतबल रहे कि भूमिहीन गरीब सलीम मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपना व
परिवार का भरण पोषण करते थे। इन्हीं दिनों देखते-देखते उनकी लड़की विवाह
योग्य हो गयी। इसकी चिन्ता उन्हें सताने लगी चूँकि जवान लड़की की शादी का
बोझ झोपड़ी में गुजर करने वाले सलीम को बहुत भारी लगता है। इसको हल्का
करने के लिए लड़की के पिता प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह से ग्राम धनवलिया
में लगी आग के पीड़ितों को राहत सामग्री बाँटने गये थे। वहाँ उन्होंनें
उनसे मुलाकात की और अपनी पीड़ा बताई तथा उनसे अपने घर चलकर गरीबी देखने को
कहा। प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने उनके घर जाकर उनकी गरीबी देखकर
उनकी लड़की का विवाह संगठन के खर्चें पर करवाने का आश्वासन दिया।
प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक में 12 मई को
सलीम के घर पर जाकर संगठन द्वारा अपने खर्चें पर उनकी लड़की का निकाह
कराये जाने की घोषणा की। इस प्रकार संगठन के कार्यकर्ता निकाह हेतु भोजन
व्यवस्था एवं उपहार की तैयारियों में जुट गये। किसी ने खोया, किसी ने
राशन तेल, आय, सब्जी की व्यवस्था की। फिर क्या था 12 मई को दोपहर में
बाराती नाचते गाते सलीम के दरवाजे पर पहुँचे गये। बड़ी धूम धाम से
शहरूनिशां व कल्लू खान का निकाह सम्पन्न हुआ। संगठन द्वारा उपहार में एक
सिलाई मशीन, बक्सों, कपड़े, बर्तन आदि दिये गये तथा 6 अक्टूबर 2016 को
सामूहिक विवाह संस्कार समारोह में सैकड़ों विवाह का संकल्प लिया। इस अवसर
पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनामिका सिंह, अभियन्ता कमलेश यादव,
अधिशासी अभियन्ता विद्युत नजफ अहमद, सीए अधीक्षक अभियन्ता, एसएन सिंह,
जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, अनुपम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, हौसिला
प्रसाद, नौमीलाल वर्मा, सूरतगंज अमर सिंह वर्मा, चन्द्र भाल वर्मा,
प्रदीप वर्मा, डाक्टर शेष नारायण, राजेश सिंह वर्मा, राजेन्द्र शुक्ल आदि

