कामता ने किया जमुरिया नाले का निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_350.html
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला दुर्गापुरी वार्ड और अफीम कोठी मार्ग को आपस
में जोड़ने वाले जमुरिया नाला पर निमार्णाधीन लघुसेतु कार्य का आज
समाजवादी पार्टी बाराबंकी विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव ने सदर
विधायक सुरेश यादव के निर्देशन में औचक निरीक्षण किया। श्री यादव आज
लघुसेतु निर्माण स्थल पहुंचे और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होने
सेतु के निर्माण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर श्री यादव
ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोगों के हितों को ध्यान में रखते
हुए कार्य किया है। सदर विधायक सुरेश यादव विधानसभा की जनता को हर सम्भव
सुविधा मुहैया कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्ही के दिशा निर्देशन में
इस लघुसेत का निर्माण किया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव ने आगे कहा कि इस सेतु के निर्माण
के बाद मोहल्ला दुर्गापुरी सहित आस पास के लोगों को लम्बी दूरी तय नही
करनी पड़ेगी। सेतु निर्माण के बाद लोगों को धनोखर चौराहा, घण्टाघर, छाया
चौराहा, राजकमल रोडद्व पीरबटावन आदि जगहों पर जाने के लिये काफी सुविधा
हो जायेगी। कम समय एवं कम दूरी में वह अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच
जायेंगे।
इस अवसर पर बाबुल मिश्रा, कुवंर बब्लू ठाकुर, खेवली प्रधान शोभन सिंह
यादव, छोटे यादव, आनन्द सिंह, आजाद यादव, शाकिर अली, सोनू मौर्या, सतीश
वर्मा, हनीब, सै. अफताब अली सहित कई लोग उपस्थित थे।
