सपा विधायक ने दी पांच लाख की चेक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_111.html
बाराबंकी। अन्नदाता किसानों, मजदूरों मुसलमानों के हितो में हमेशा सपा ने
काम किया है। गरीबों के दुःख दर्द में शामिल हुए हैं। उक्त बात रामगोपाल
रावत ने सड़क दुघर्टना में हुई रामदीन की मौत पर उनके परिजनों को पांच लाख
की चेक देने के दौरान कही। सपा विधायक ने आगे कहा कि किसानो की चिन्ता
समाजवादी सरकार को ही रहती है क्योकि किसानो के हितो मे चाहे कृषक
दुर्घटना बीमा ही जिसकी धन राशि गैर सपा सरकारों मे 1 लाख थी किन्तु
धरतीपुत्र की सरकार ने 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया, नहरोव सरकारी नलकूपों
की सिंचाई मॉफ, किसानों को अच्चे बीजो व कृर्षि उपकरणों मे विशेष अनुदान,
ट्रैक्टर खण्डीय घर विशेष छूट यह सभी कार्य सपा सरकार ने कर दिखाया बाकी
के दलों ने किसानों के नाम पर सिर्फ वोट की राजनीति की 2017 के चुनाव में
भाजपा बसपा व कांग्रेस का सफाया तय है। इस अवसर पर तहसीलदार उमेश सिंह,
प्रधान मोबीन सिकन्दर, उमाकान्त श्रीवास्तव, लेखपाल-शिव कुमार वर्मा, राम
प्रकट यादव, सुरेन्द्र वर्मा, करूना शंकर आदि उपस्थित थे।

