बिजली को लेकर होगा आंदोलन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_178.html
बाराबंकी। अवध एडवोकेट्स वेलफेयर सोसाइटी ‘‘सॉस’’ अध्यक्ष रितेश कुमार
मिश्र के रात्रि बिजली कटौती के सम्बन्ध में कचेहरी प्रांगण में साथी
अधिवक्ताओं के साथ बैठक जिसमें निर्णय लिया गया कि 18 मई तक रात्रि कटौती
बंद करते हुए रात्रि 7 से सुबह 7 तक बिजली कटौती से मुक्त किया जाये। ऐसा
न किया गया तो 19 मई को क्रांतिकारी गोरिल्ला युद्ध किया जायेगा। श्री
मिश्र ने कहा कि मैंने अपना जीवन समाज के लिए समर्पित कर शपथ लिया है कि
बाराबंकी कोे भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनता के अधिकार को दिलाऊंगा जनता साथ
देती है तो मजबूरी के कारण साथ नही देती है तो दोनों परिस्थितियों में
अपना कर्तव्य करता रहूंगा इसके लिए पुनः जेल जाना पडे़ तो कोई दुःख नही
होगा।

